UPSSSC PET Syllabus and Exam Pattern in Hindi | जानें UPSSSC PET का पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न।

शेयर करें:

UPSSSC PET Syllabus in Hindi 2022 :- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग परिधि में Group C के विभिन्न पदों में आने वाले भर्ती जैसे – यूपी सहायक सांख्यिकी अधिकारी, यूपी लेखपाल, यूपी ग्राम विकास अधिकारी इत्यादि के लिए UPSSSC द्वारा आयोजित प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा Preliminary Eligibility Test (PET) आयोजित करता है। इस परीक्षा की वैधता केवल 1 साल के लिए मान्य होती है। यदि उम्मीदवार पीईटी (PET) परीक्षा में अच्छा अंक प्राप्त करता है, तो वह यूपी सहायक सांख्यिकी अधिकारी, यूपी लेखपाल, यूपी ग्राम विकास अधिकारी के लिए आवेदन कर सकता है। इसलिए UPSSSC PET Syllabus और Exam Pattern की मदद से आप अपनी तैयारी को सहज और सरल बना सकते हैं।

Upsssc pet syllabus in hindi
UPSSSC PET Syllabus in Hindi 2022

यदि आप यूपीएसएसएससी पीईटी के होने वाली आगामी परीक्षा में शामिल होंगे, तो इस संदर्भ में UPSSSC PET Syllabus की पूरी जानकारी आपको बताया गया है। इससे ज्यादा जानकारी के लिए हमारे द्वारा दिये गए आधिकारिक अधिसूचना को डाउनलोड करके जरूर देखें।

UPSSSC PET Syllabus Overview

विभाग का नामउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
परीक्षा का नामयूपीएसएसएससी पीईटी
(UPSSSC PET)
लेख का नामUPSSSC PET Syllabus in Hindi 2022
परीक्षा की प्रक्रियाऑफलाइन
योग्यता 10वीं व 12वीं (उतीर्ण)
परीक्षा स्तरराज्य स्तरीय
आधिकारिक वेबसाइटhttps://upsssc.gov.in/

PET (पीईटी) परीक्षा की सूचना 28 जून 2022 तिथि को यूपीएसएसएससी के आधिकारिक वेबसाइट पर दी गयी थी। आज हम आपको UPSSSC PET Syllabus in Hindi के बारे में विस्तारपूर्वक अध्ययन बताएंगे।

UPSSSC PET Selection process

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित पीईटी (PET) परीक्षा को जो भी उम्मीदवार ने अच्छे अंको के साथ पास किया है, वह उम्मीदवार को अगले चरण की परीक्षा के लिए पात्र होगा।

आयोग द्वारा पीईटी परीक्षा पूर्ण होने पर UPSSSC PET कट-ऑफ जारी करता है। यदि आप आयोग द्वारा सभी मानदंडों को पूरा कर लेते है, तो उम्मीदवार अगले चरण की परीक्षा के लिए आवेदन कर सकता हैं।

UPSSSC PET Syllabus and Exam Pattern

अगर उम्मीदवार यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा की तैयारी को बेहतर बनाना चाहता है, तो उसे सभी विषयों का अभ्यास होना बहुत ही जरूरी है। क्योकि बिना पाठ्यक्रम को समझे परीक्षा देंने पर प्राप्त अंको में कमी होगी और अगले चरण की परीक्षा के लिए पात्र नही होंगे।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) पीईटी की परीक्षा लिखित (ऑफलाइन) होती है। जिनमे बहुविकल्पीय प्रश्नों को दिया जाता है। आपको चाहिए कि रोजाना उन विषयों का अभ्यास करते रहे, जो विषय परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हो।

इसलिए उम्मीदवार को अधिक से अधिक UPSSSC PET के नवीनतम पाठ्यक्रम ज्ञान होना अति आवश्यक है। इसलिए इस संदर्भ में UPSSSC PET Syllabus में आने वाली सभी विषयों को विस्तारपूर्वक साझा किया गया है।

UPSSSC PET Exam Pattern

PET परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवार को पता होना चाहिए कि कितने विषय और किन – किन विषयों में कितना अंक मिलता है, यहां हम आपको इससे जुड़ी पूरी जानकारी बताने वाले है। यह परीक्षा केवल उत्तर प्रदेश (UP) में होने वाली सचिवालय पदों की भर्ती के लिए एक राज्य स्तरीय परीक्षा हैं।

पीईटी (PET) परीक्षा के लिए आधिकारिक सूचना के अनुसार परीक्षा पैटर्न कुछ इस प्रकार है:

  • पीईटी परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे, जिनमें प्रश्नों की संख्या 100 होगा, और सभी वर्गों के लिए कुल 100 अंक रखा गया है।
  • पीईटी परीक्षा के लिए समय अवधि 2 घंटे यानी 120 मिनट रखा गया है।
  • गलत उत्तरों के परिणामस्वरूप 1/4 अंक काटा जाएगा तथा सही उत्तर होने पर 1 अंक प्राप्त होगा।

आइए ग्राफ की मदद के अनुसार विश्लेषण करें कि कितने विषयों से कितना प्रश्न एवं कितना अंक मिलता है:

सभी विषय कुल प्रश्नकुल अंक
भारतीय इतिहास0505
भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन0505
भूगोल 0505
भारतीय अर्थव्यवस्था0505
भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन0505
सामान्य विज्ञान0505
प्रारंभिक अंकगणित0505
सामान्य हिंदी0505
सामान्य अंग्रजी0505
तर्क एवं तर्कशक्ति (रीजनिंग)0505
सामयिकी1010
सामान्य जागरूकता1010
हिन्दी गद्यांश/व्याकरण1010
ग्राफ की व्याख्या एवं विश्लेषण1010
तालिका की व्याख्या एवं विश्लेषण1010
कुल प्रश्न/कुल अंकप्रश्न-100 पूर्णाक-100

Topic Wise Syllabus

UPSSSC PET पाठ्यक्रम को लेकर आज हम आपको विस्तारपूर्वक बताएंगे, जो कि आपके लिए बहुत उपयोगी है। पीईटी सिलेबस के बारे में सभी जानते होंगे लेकिन आज इस लेख के जरिये विषयों के विभिन्न अंगों से पूछे जाने वाले टॉपिक वाइज साझा जिससे कि आपको पता लग जायेगा कि किन विषयों से प्रश्न आ रहा है।

भारतीय इतिहास (Indian History)

PET Syllabus के अनुसार इतिहास के महत्वपूर्ण टॉपिक इस प्रकार है:

  • सिंधु घाटी सभ्यता
  • वैदिक काल
  • जैन, बौद्ध, गुप्त, मौर्य
  • हर्षवर्धन
  • राजपूताना
  • सल्तनत काल
  • मराठा
  • ब्रिटिश
भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन (Indian National Movement)

PET Syllabus के अनुसार राष्ट्रीय आंदोलन के महत्वपूर्ण टॉपिक इस प्रकार है:

  • स्वाधीनता आन्दोलन के प्रारम्भिक वर्ष
  • स्वदेशी तथा सविनय अवज्ञा आंदोलन
    • महात्मा गाँधी तथा अन्य नेताओं की भूमिका
  • क्रांतिकारी आंदोलन तथा उग्र राष्ट्रवाद का उदय
  • विधायी संशोधन तथा ब्रिटिश इंडिया एक्ट, 1935
  • भारत छोड़ो आंदोलन, आजाद हिन्द फौज तथा नेता जी सुभाषचन्द्र बोस
भूगोल (Geography)

PET Syllabus के अनुसार भूगोल के महत्वपूर्ण टॉपिक इस प्रकार है:

  • भारत एवं विश्वे का भौतिक भूगोल
    • नदियां तथा नदियों की घाटी
    • भूजल संसाधन
    • पर्वत ,पहाडियां तथा हिमनद
    • मरूस्थल और शुष्क क्षेत्र
    • वन
    • खनिज संसाधन (विशेषकर भारत में)
  • भारत एवं विश्व का राजनैतिक भूगोल
  • जलवायु तथा मौसम
  • टाइम जोन
  • जनसांख्यकीय परिवर्तन तथा प्रवास
भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy)

PET Syllabus के अनुसार अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण टॉपिक इस प्रकार है:

  • भारतीय अर्थव्यवस्था (1947 से 1991) तकयोजना
    • आयोग तथा पंचवर्षीय योजनायें
    • मिश्रित अर्थव्यवस्था का विकास: निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्र
    • हरित क्राति
    • दुग्ध विकास एवं ऑपरेशन फ्लड
    • बैंकों का राष्ट्रीयकरण तथा सुधार
  • वर्ष 1991 में आर्थिक सुधार तथा उसके बाद की अर्थव्यवस्था
  • वर्ष 2014 के पश्चात के आर्थिक सुधारकृषि सुधार
    • ढांचागत सुधार
    • श्रम-सुधार
    • आर्थिक सुधार
    • जी.एस.टी.
भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन (Indian Constitution & Public Administration)

PET Syllabus के अनुसार के महत्वपूर्ण टॉपिक इस प्रकार है:

  • भारतीय संविधान
    • भारतीय संविधान की मुख्य विशेषतायें
    • राज्य के नीति-निर्देशक सिद्धान्त
    • मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य
    • संसदीय प्रणाली
    • संघीय प्रणाली
    • संघ एवं केन्द्रशासित प्रदेश
    • केन्द्र-राज्य सम्बन्ध
    • न्यायिक ढांचा-सर्वोच्च न्यायालय
    • उच्च न्यायालय
  • जिला प्रशासन
  • स्थानीय निकाय तथा पंचायती राज संस्थायें
सामान्य विज्ञान (General Science)

PET Syllabus के अनुसार विज्ञान के महत्वपूर्ण टॉपिक इस प्रकार है:

  • प्रारम्भिक भौतिक विज्ञान
  • प्रारम्भिक रसायन विज्ञान
  • प्रारम्भिक जीव विज्ञान
प्रारंभिक अंकगणित (Elementary Arithmetic)

PET Syllabus के अनुसार अंकगणित के महत्वपूर्ण टॉपिक इस प्रकार है:

  • पूर्ण संख्या, भिन्‍न तथा दशमलब
  • प्रतिशतता
  • साधारण अंकगणितीय समीकरण
  • वर्ग एवं वर्गमूल
  • घातांक एवं घात
  • औसत
सामान्य हिंदी (General Hindi)

PET Syllabus के अनुसार हिंदी के महत्वपूर्ण टॉपिक इस प्रकार है:

  • संधि
  • विलोम शब्द
  • पर्यायवाची
  • वाक्यांश के लिए एक शब्द
  • मुहावरे
  • लेखक रचनाओं
  • सामान्य अशुद्धियां
सामान्य अंग्रजी General English)

PET Syllabus के अनुसार अंग्रेजी के महत्वपूर्ण टॉपिक इस प्रकार है:

  • अंग्रेजी व्याकरण
  • अपठित गधांश पर आधारित प्रश्न
तर्क एवं तर्कशक्ति (रीजनिंग) (Logic & Reasoning)

PET Syllabus के अनुसार तर्कशक्ति के महत्वपूर्ण टॉपिक इस प्रकार है:

  • वृहद एवं लघु
  • क्रम एवं रैंकिंग
  • संबंध समूह में भिन्न को अलग करना
  • कैलेंडर एवं घड़ी
  • कारण और प्रभाव
  • कोडिंग – डिकोडिंग (संख्या तथा अक्षर)
  • निगमनात्मक तर्क/कथन विश्लेषण एवं निर्णय
सामयिकी (Current Affairs)

PET Syllabus के अनुसार करेंट अफेयर्स के महत्वपूर्ण टॉपिक इस प्रकार है:

  • भारत एवं वैश्विक
सामान्य जागरूकता (General Awareness)

PET Syllabus के अनुसार सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण टॉपिक इस प्रकार है:

  • भारत के पड़ोसी देश
  • मुद्रा
  • राजधानी
  • अंतराष्ट्रीय दिवस
  • भारतीय पर्यटन स्थल
  • भारतीय कला एवं संस्कृति
  • पुस्तकें एवं लेखक
  • भारतीय अनुसंधान 
अपठित हिन्दी गद्यांश का विवेचन एवं विश्लेषण

PET Syllabus के अनुसार हिंदी गधांश के महत्वपूर्ण टॉपिक इस प्रकार है:

  • प्रत्येक भाग से 5 प्रश्न अनिवार्य
ग्राफ की व्याख्या एवं विश्लेषण

PET Syllabus के अनुसार ग्राफ के महत्वपूर्ण टॉपिक इस प्रकार है:

  • प्रत्येक भाग से (5 प्रश्न) अनिवार्य
तालिका की व्याख्या एवं विश्लेषण

PET Syllabus के अनुसार तालिका के महत्वपूर्ण टॉपिक इस प्रकार है:

  • प्रत्येक भाग से 5 प्रश्न आना अनिवार्य

UPSSSC PET Syllabus 2022 PDF

यदि आप पीडीएफ सिलेबस डाउनलोड करना चाहते है तो नीचे लिंक के जरिये पाठ्यक्रम को डाउनलोड कर सकते है, इससे जानकारी विस्तार से मिल जाएगी।

जो भी उम्मीदवार पीईटी परीक्षा की तैयारी कर रहा है, तो उसे उस परीक्षा का पूरा ज्ञान होना चाहिए। इससे यह होगा कि उम्मीदवार अपने विषयों को आकलन कर सकेंगे। जिन उम्मीदवारों का जो भी विषय कमजोर है तो उन्हें रोजाना सभी विषयों पर ध्यान देना होगा।

Important Links

UPSSSC PET Syllabus PDFक्लिक करें
Join for TelegramJion