SSC GD Exam Top Hindi Practice Set 2023 : स्टॉफ सेलेक्शन कमीशन द्वारा जीडी (GD) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेंदन प्रक्रिया शुरू कर दिया हैं। एसएससी के द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार आवेंदन 27 अक्टूबर से 30 नवंबर 2022 तक किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार SSC GD Recruitment 2022 के लिए आवेंदन कर चुके है, अब उनको अपनी तैयारी नियमित रूप से शुरू कर देनी चाहिए। तो आज यहाँ हम SSC GD Hindi Practice set 2023 को लेकर आये है, अभ्यर्थी इन प्रश्नों का अभ्यास अवश्य करें।

तो ऐसे में इस लेख के माध्यम से एसएससी जीडी कांस्टेबल न्यू सिलेबस के अनुसार SSC GD Exam Top Hindi का महत्वपूर्ण प्रश्न दिया गया है जो एसएससी जीडी परीक्षा के लिए है सभी प्रश्न को ध्यानपूर्वक पढ़ें इसी तरह का प्रश्न एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा में पूछे जाएंगे
SSC GD Exam Top Hindi Practice Set 2023 – जीडी की परीक्षा के लिए ‘हिंदी’ के महत्वपूर्ण प्रश्न
प्रश्न. दिये गये वाक्य का वह भाग ज्ञात करें, जिसमें कोई त्रुटि है।
आज दुर्भाग्य से शिक्षण संस्थाओं पर अनुशासनहीनता का आधिक्य है।
- आज दुर्भाग्य से
- अनुशासनहीनता का
- शिक्षण संस्थाओं पर
- आधिक्य है।
उत्तर: 3
प्रश्न. दिये गये वाक्यांश के लिये एक शब्द दीजिये।
‘परोपकार करने वाला’
- कृतघ्न
- कृतज्ञ
- परोपकारी
- सहकारी
उत्तर: 3
प्रश्न. सही वर्तनी वाले शब्द का चयन करें।
- नीराकार
- निराकार
- निर्कार
- निरकार
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्नलिखित में से उस विकल्प का चयन करें,
जो ‘एक ही थैली के चट्टे बट्टे’ मुहावरे का अर्थ व्यक्त करता है।
- एक शक्ल के लोग
- एक थैले में चट्टे और बट्टे रखना
- एक ही नाम वाले लोग
- एक जैसे लोग
उत्तर: 4
प्रश्न. सही वर्तनी वाले शब्द का चयन करें।
- नीरामिष
- निरामिष
- निरामिश
- निरामईष
उत्तर: 2
प्रश्न. रिक्त स्थान को भरने के लिये उपयुक्त शब्द का चयन करें।
नेता ने बहुत ही बढ़िया …………. दिया।
- प्रवचन
- वाद-विवाद
- भाषण
- आख्यान
उत्तर: 3
प्रश्न. दिये गये शब्द के पर्यायवाची शब्द का चयन करें।
- अभ्युदय
- उन्नति
- आकांक्षा
- अवनति
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्नलिखित में से उस विकल्प का चयन करें,
जो ‘चेहरे पर हवाइयाँ उड़ना’ मुहावरे का अर्थ व्यक्त करता है।
- घबड़ा जाना
- निश्चित होना
- प्रसन्न होना
- चेहरे पर हवा लगना
उत्तर: 1
प्रश्न. रिक्त स्थान को भरने के लिये उपयुक्त शब्द का चयन करें।
साहिल को पाँच …………… दूध चाहिए।
- दर्जन
- किलो
- मीटर
- लीटर
उत्तर: 4
प्रश्न. दिये गये शब्द के पर्यायवाची शब्द का चयन करें।
प्रकृति
- हरियाली
- कुदरत
- सृष्टि
- संसार
उत्तर: 2
इसे भी पढ़ें
प्रश्न. दिये गये शब्द का विलोम चुनें।
विस्तृत
- संक्षिप्त
- अवर
- अधम
- दीर्घ
उत्तर: 1
प्रश्न. दिये गये वाक्यांश के लिये एक शब्द दीजिये।
‘साथ चलने वाला’
- प्रतिगामी
- सहयोगी
- सहयोग
- सहगामी
उत्तर: 4
प्रश्न. दिये गये शब्द का विलोम चुनें।
कनिष्ठ
- वरिष्ठ
- सहकर्मी
- सहायक
- अनुदार
उत्तर: 1
प्रश्न. रिक्त स्थान को भरने के लिये उपयुक्त शब्द का चयन करें।
योद्धा ने बहादुरी के साथ .……… की।
- लिखाई
- रुलाई
- पढ़ाई
- लड़ाई
उत्तर: 4
प्रश्न. रिक्त स्थान को भरने के लिये उपयुक्त शब्द का चयन करें।
राम ने रावण से …….……. किया।
- युद्ध
- भेदभाव
- ईर्ष्या
- समझौता
उत्तर: ??
नोट – इस अंतिम प्रश्न का उत्तर, कमेन्ट करके जरूर बताएं और SSC MTS व SSC GD प्रैक्टिस सेट रोजाना प्राप्त करने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल का सदस्य जरूर बनें।