SSC CHSL Exam 2023 GK MCQ – 06 : सामान्य ज्ञान (GK) के महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह

शेयर करें:

SSC CHSL Exam 2023 GK MCQ – 06 : संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (CHSL 10+2) टियर – 1 की परीक्षा तिथि निर्धारित हो गयी हैं जो 09 मार्च से 21 मार्च 2023 तक आयोजित की जाएगी। और इस परीक्षा के लिए एडमिड कार्ड भी जारी कर दिया गया है। अगर उम्मीदवार SSC CHSL Exam 2023 तैयारी बेहतर तरीक़े से करना चाहता हैं, तो हमारे द्वारा एसएससी सीएचएसएल परीक्षा के सभी प्रैक्टिस सेट 2023 प्रदान किये जाते हैं। जो कि परीक्षा दृष्टि से बहुत ही उपयोगी साबित होगा।

SSC CHSL Exam 2023 GK MCQ

ऐसे में आज इस लेख के माध्यम से SSC CHSL की पूर्व परीक्षाओं में पूछे गए GK Part- 06 (जीके) के कुछ चुनिंदा प्रश्नों को लाये हैं, जो एसएससी सीएचएसएल परीक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता हैं। तो इन प्रश्नों का अभ्यास अच्छी प्रकार जरूर करें, जिससे कि आप अपनी परीक्षा में अधिक नम्बरों के साथ सफलता पा सकें।

SSC CHSL Exam 2023 GK MCQ – 06 | परीक्षा में पूछे गए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी

प्रश्न. एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला आयोजित होता है?

  • पुष्कर में
  • हरिद्वार में
  • सोनपुर में
  • नासिक में

उत्तर: 3

प्रश्न. समता के अधिकार का उल्लेख संविधान के किन अनुच्छेदों में मिलता है?

  • अनुच्छेद-23 से 24
  • अनुच्छेद-14 से 18
  • अनुच्छेद-19 से 22
  • अनुच्छेद-25 से 28

उत्तर: 2

प्रश्न. किस देश में लचीला संविधान लागू है?

  • अमेरिका
  • चीन
  • भारत
  • यूनाइटेड किंगडम

उत्तर: 4

प्रश्न. मानसूनी वन पाए जाते हैं जहाँ वर्षा होती है?

  • 50-150 सेमी
  • 70-200 सेमी
  • 150-200 सेमी
  • 70-100 सेमी

उत्तर: 2

प्रश्न. किस प्रकार का DNA कोशिका में सामान्य रूप से पाया जाता है?

  • B-DNA
  • C-DNA
  • A-DNA
  • Z-DNA

उत्तर: 1

प्रश्न. पुरवा किस अधिवास में शामिल है?

  • रेखीय
  • ग्रामीण
  • नगरीय
  • अपखण्डित

उत्तर: 2

प्रश्न. कार्बी ऐंगलोंग पठार विस्तार है?

  • तिब्बत का
  • हिमालय का
  • प्रायद्वीप पठार का
  • शान पठार का

उत्तर: 3

इसे भी पढ़ें

प्रश्न. मनुष्य के शरीर की सबसे बड़ी ग्रन्थि है?

  • अधिवृक्क ग्रन्थि
  • पीयूष ग्रन्थि
  • अग्न्याशय
  • यकृत

उत्तर: 4

प्रश्न. अनुच्छेद-356 का प्रथम प्रयोग कब और कहाँ हुआ?

  • जम्मू-कश्मीर 1956
  • केरल 1959
  • विहार 1958
  • मध्य प्रदेश 1957

उत्तर: 2

प्रश्न. वायरस के अजैविक होने का लक्षण है?

  • यह प्रजनन नहीं कर सकता
  • इसमें प्रोटीन नहीं पाया जाता
  • इसमें वंशानुगत सामग्री नहीं पाई जाती
  • इसको क्रिस्टल के रूप में परिवर्तित किया जा सकता है

उत्तर: 4

प्रश्न. भारत में महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था कहाँ है?

  • मन्त्रिमण्डल
  • विधानसभा
  • पंचायती राज संस्थाओं में
  • लोकसभा

उत्तर: 3

प्रश्न. स्वतन्त्र रूप से भूमि में रहने वाला अवायवीय जीवाणु, जिसमें नाइट्रोजन (N2) स्थिरीकरण की क्षमता होती है, वह है?

  • क्लॉस्ट्रिडियम
  • एजोटोबैक्टर
  • राइजोबियम
  • विब्रियो

उत्तर: 1

प्रश्न.कौन-सा ज्वालामुखी पर्वत है?

  • अप्लेशियन
  • यूराल
  • अरावली
  • किलिमंजारो

उत्तर: 4

प्रश्न. वर्ष 1853 में भारत की पहली यात्री ट्रेन चली थी?

  • कलकत्ता से अलीपुर के बीच
  • बम्बई से ठाणे के बीच
  • बम्बई से पुणे के बीच
  • कलकत्ता से दमदम के बीच

उत्तर: 2

प्रश्न. ऐलीफेण्टा द्वीप अवस्थित है?

  • मुम्बई तट
  • गोवा तट
  • गंगा डेल्टा
  • कच्छ तट

उत्तर: ??

नोट – इस अंतिम प्रश्न का उत्तर, कमेन्ट करके जरूर बताएं और SSC CHSL व SSC MTS प्रैक्टिस सेट रोजाना प्राप्त करने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल का सदस्य जरूर बनें।

Leave a Comment