PM Kisan status 2023-24 : Check Beneficiary Status पीएम किसान

शेयर करें:

PM Kisan Beneficiary Status 2023-24 : किसान का भारतीय अर्थव्यवस्था में मूल भूमिका है, लेकिन आज के समय में उनका जीवन दिन प्रति दिन और अधिक खराब होता जा रहा है। इसलिए भारत सरकार द्वारा चलाई गई पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 1 दिसंबर 2018 को हुई थीं। इसके अंतर्गत गरीब निम्न वर्गीय ज़रूरतमंद किसानों के लिए PM kisan Yojana योजना को चलाया गया है, इस योजना के तहत पात्र किसानों को प्रति वर्ष 6000 रुपये की धनराशि हर चार महीने के अंतराल में दो हजार रुपये तीन किस्तो में बारी-बारी से उनके बैंक खाते में सीधे हस्तांतरित किया जाता है। केंद्र सरकार द्वारा अभी तक 13वीं किस्त ही भेजी जा चुकी है, और ऐसे में सभी लाभार्थी किसानों को 14वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार हैं।

PM Kisan 2023-24
PM Kisan 2023-24

प्रधानमंत्री द्वारा (PM-Kisan Samman Nidhi Yojana) का 14वीं किस्त दीपावली से पहले ही देने की सूचना दिया था। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि अगर आप भी PM-Kisan Yojana का लाभ उठाते है तो आपके खाते में भी 2 हजार रुपये भेज दिए गए होंगे, अपना पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा चेक करने के लिए नीचे पेमेंट स्टेट्स लिंक पर क्लिक करें।

PM Kisan status 2023-24 – संक्षिप्त विवरण

लेख का नामPM Kisan Beneficiary Status कैसे देखें
योजना का नामPM Kisan Samman Nidhi Yojana (प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना)
लाभार्थीभारत देश के किसान
योजना का उद्देश्यगरीब किसानों के फसलों
के लिए आर्थिक मदद
शुरुआतभारत
मिलने वाली धनराशि2000 रुपए
देय किस्त13वीं क़िस्त
आधिकारिक वेबसाइटhttps://pmkisan.gov.in/

PM Kisan Yojana क्या है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज यानी 17 फरवरी को नई दिल्ली में “पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2023” का उद्घाटन दिन सोमवार समय 11: 30 बजे करेंगे, सूत्रों के मुताबिक आज इस सम्मेलन के दौरान ही PM Kisan Samman Nidhi Yojana की 14वीं किस्त को जारी किया गया। इस योजना के अंर्तगत किसानों के लिए करीब 16 हजार करोड़ रुपये को केंद्र सरकार के फंड द्वारा सभी लाभार्थियों के बैंक खाते में सीधा भेज दिया जाएगा। इसके तहत हमारे निम्न वर्गीय के किसान भाइयों को कृषि व आर्थिक मदद सरकार की तरफ से दी जाएगी।

कुछ राज्यों में भूमि व उससे जुड़ी अन्य समस्याएं

कुछ राज्यो को छोड़कर अन्य राज्यो में अभी भी भूमि रिकार्ड के लिए डेटाबेस नही बन पाए है, और इस कार्य को लेकर सरकार द्वारा काफी तेजी से पहल जारी है। और इस योजना को लेकर केंद्र सरकार के द्वारा सार्वजनिक और निजी संस्थानों और बाजार एजेंसियों को उचित मूल्य पर कृषि क्षेत्र में सेवाएं प्रदान करने की अनुमति देनी चाहिए। एवं उसका लक्ष्य गरीबी कम करना, स्थायी खादक सुरक्षा समावेशी विकास और किसानों की भलाई सुनिश्चित करना होना चाहिए।

PM Kisan 2023-24 का पैसा कैसे व किसको मिलता हैं?

आरम्भ में प्रधानमंत्री किसान योजना केवल 2 हेक्टेयर व उससे कम व लघु अथवा निम्न सीमांत किसानों के लिए ही शुरू की गई थी। मगर इसके अलावा 31 मई 2019 को कैबिनेट मंत्रालय द्वारा लिए गए अहम फैसले के उपरांत यह योजना देश भर के सभी किसानों के लिये शुरू कर दिया गया, तथा इस योजना का वित्त पोषण केंद्र सरकार द्वारा किया जा रहा हैं। सरकार के द्वारा दिये गए इस आय का उपयोग बीज, उर्वरक, उपकरण, श्रम व अन्य निम्न जरूरतों के लिए किया जा सकता है, मगर इस योजना की कुछ सीमाएं भी है।

इस योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों की निम्न आवश्यकताओं को कवर करना है, जो लोग भूमिहीन मजदूर व किसी दूसरे के यहां कृषि मजदूरी करते है वे इसका लाभ नही ले सकते हैं। यह योजना न केवल गरीब किसान परिवारो को सुनिश्चित आय प्रदान करेगी बल्कि उनकी कृषि संम्बन्धित निम्न उभरती जरूरतों को भी पूरा करेगी।

PM Kisan Yojana का पैसा कैसे चेक करें

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का पैसा मोबाइल से घर बैठे ही चेक कर सकते हैं। चेक करने की प्रक्रिया नीचे निम्न रूप से बताई गई है, इस निम्न सूचियों का पालन करके आप अपने पैसे का पूरा विवरण जांच कर सकते हैं।

  • Step 1. पीएम किसान सम्मान निधि योजना का पैसा चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करें।
Pm kisan yojana paisa kaise chek kare 1
  • Step 2. आधिकारिक वेबसाइट का एक नया पेज आपके मोबाइल स्क्रीन पर खुल कर आ जायेगा, नीचे हेडिंग में आपको ‘फॉर्मर कार्नर’ में आपको बेनेफिशियरी स्टेट्स पर क्लिक करना होगा।
Sarkari disha pm kisan yojana 2
  • Step 3. क्लिक करने के बाद आपके स्क्रीन पर नया पेज खुल कर आएगा, आप मोबाइल नम्बर या रजिस्ट्रेशन नम्बर दर्ज कर ‘Get Data पर क्लिक करें।
  • Step 4. अब आपके स्क्रीन पर नया पेज खुल कर आएगा, इस पेज पर आपके PM Kisan Yojana का पैसा कब और किस दिन आया सभी विवरण दिकाई पड़ेगा।

इस निम्न चरणों का पालन कर PM Kisan Yojana का पैसा घर बैठे चेक कर सकते है।

पीएम किसान योजना की लाभार्थियों सूची कैसे देखें?

PM Kisan Yojana के तहत अपने गाँव मे जिन-जिन भी व्यक्ति को पीएम किसान योजना का लाभ मिलता है, उनकी सूची निकलने का प्रोसेस बताया गया है। इस योजना के अंर्तगत किसी भी व्यक्ति का नाम चेक कर सकते हैं। चेक करने की प्रक्रिया नीचे बताई गई है।

  • Step 1. PM किसान योजना के तहत लाभार्थियों की सूची देखने के लिए पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाए।
PM Kisan Status, 19 Feb 2023
  • Step 2. पीएम किसान वेबसाइट खुलने नीचे स्क्रॉल करें, नीचे हेडिंग में आपको ‘फॉर्मर कार्नर’ में आपको बेनेफिशियरी लिस्ट पर क्लिक करना होगा।
PM Kisan Status, 19 Feb 2023 ( farmers corners)
  • Step 3. क्लिक करने के बाद सभी कालमों को भरे जैसे- राज्य, जिला, उप जिला, ब्लाक, गाँव का नाम भरने के बाद गेट रिपोर्ट बटन पर क्लिक करें।
PM Kisan Status, 19 Feb 2023
  • Step 4. अब आगे आपके गाँव की PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2022 की सूची खुल कर आ जायेगी।
PM Kisan Status, 19 Feb 2023

इस निम्न प्रक्रिया का पालन करके अपना व अपने गाँव मे किसी भी व्यक्ति का PM Kisan Yojana से जुड़े नाम को देख सकते हैं।

PM Kisan e-KYC कैसे करें?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का ई-केवाईसी करना बहुत ही जरूरी है। अब किसी भी किसान का पैसा बिना E- KYC किये बगैर नही मिल सकता, इसलिए यह किसान को करवाना अति आवश्यक है। इस लेख मे आप को बताया गया है कि कैसे आप इस प्रक्रिया को पूर्ण करेंगे। जो निम्न प्रकार से है-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट PM Kisan Yojana e – Kyc को खोलना होगा।
  • जिसमे आपको आधार नम्बर भरकर सर्च पर क्लिक करें।
  • आपके मोबाइल नम्बर पर 6 अंको का OTP आएगा, उस ओटीपी को भरे।
  • ओटीपी को भरने के पश्चात फिर से मोबाइल नम्बर Verify करने के बाद सबमिट करें।
  • अब आपका PM Kisan Yojana e-Kyc पूर्ण हो चुकी है।

FAQs – PM Kisan status 2023-24

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत कितनी सहायता राशि प्रदान की जाती है?

प्रधानमंत्री किसान योजना 2023-24 के तहत किसानों को प्रत्येक किश्त में 2000/- रुपये और वित्तीय सहायता के रूप में 6000/- रुपये मिलते हैं।

मोबाइल नंबर से पीएम किसान लाभार्थी सूची 2023 कैसे जांचें?

सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और फिर पीएम किसान लाभार्थी सूची 2023-24 की जांच करने के लिए डैशबोर्ड मेनू पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की प्रक्रिया क्या है?

आपको pmkisan.gov.in पर जाना होगा, नए किसान पंजीकरण विकल्प का चयन करना होगा और फिर आवेदन पत्र भरकर आगे बढ़ना होगा।