eDistrict UP : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाएं उन तक प्रदान करने के लिए जन केन्द्रित सेवाओं को कम्पयूटरीकरण कर दिया हैं, जिससे कि आपको अपने राज्य में किसी भी कार्यो के लिए जरूरी प्रमाणपत्र और अन्य सरकारी दस्तावेजों की जानकारी, ऑनलाइन आसानी से मिल सकें। इसी को मद्दे नजर रखते हुवे उत्तर प्रदेश सरकार ने (eDistrict.up.gov.in) ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल को भी ऑनलाइन कर दिया हैं। इस परियोजना से आपको आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, प्रमाणपत्र का सत्यापन, जन्म प्रमाणपत्र, मृत्यु प्रमाणपत्र, राजस्व एवं रोजगार, ई साथी पोर्टल आदि से सम्बंधित सभी सेवाएं ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
ऐसे में इस लेख के जरिए उत्तर प्रदेश के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के बारे में क्रमबद्ध किया गया हैं, इस पोर्टल के द्वारा आप दिए गए निम्न प्रमाण पत्र ऑनलाइन बना सकते हैं। और इस सरकारी पोर्टल से जुड़ी विभिन्न जानकारी नीचे विशेष रूप से दी गयी है।

कुछ महत्वपूर्ण लिंक (E District)
e District UP पोर्टल का संक्षिप्त विवरण
पोर्टल का नाम | eDistrict UP (ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल) |
उपलब्ध सेवाएं | प्रमाण पत्र सेवाएं, अनुज्ञप्ति सेवाएं, राजस्व सेवाएं, सेवा अवलोकन आदि |
लाभार्थी | उत्तर प्रदेश के नागरिक |
वर्ष | 2023 |
ई-डिस्ट्रिक्ट आधिकारिक वेबसाइट | https://edistrict.up.gov.in/ |
UP e District पोर्टल क्या हैं?
उत्तर प्रदेश ई-डिस्ट्रिक्ट (प्रमाण पत्र सेवाएं, अनुज्ञप्ति सेवाएं, राजस्व सेवाएं, सेवा अवलोकन) आदि परियोजना का मुख्य उद्देश्य जन केंद्रित सेवाओं का कंप्यूटरीकरण करना हैं, ई-गवरनेन्स योजना के अर्न्तगत eDistrict UP Login पोर्टल की शुरुआत किया गया हैं। जिससे Domicile Certificate, UP Caste Certificate & UP Income Certificate इत्यादि दस्तावेजों को बनवाने के लिए आम नागरिकों को दफ्तरों के चक्कर न लगाना पड़े।
ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से उत्तर प्रदेश के कोई भी निवासी अपना आय प्रमाणपत्र / जाति प्रमाणपत्र / और निवास प्रमाणपत्र आदि बनवाने / सत्यापन का कार्य उत्तर प्रदेश के जनसेवा पोर्टल (edistrict.up.gov.in) से 2 या 3 दिन में आसानी से बन जाते हैं। आजकल किसी भी रोजगार के लिए इन प्रमाणपत्रों को रखना बेहद ही जरूरी हो गया हैं, हालांकि इनमें से जुड़े प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आपको नजदीकी CSC (जवसेवा केंद्र) जाना होगा या इस आर्टिकल को पढ़कर ये सारे प्रमाणपत्र आप खुद बनवा सकते हैं।
e District UP पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं
ई-डिस्ट्रिक्ट उत्तर प्रदेश परियोजना के अंतर्गत प्रमाण पत्र, खतौनी, शिकायत एवं सूचना, जन वितरण प्रणाली, पेन्शन, राजस्व वाद, खतौनी की नकल, दिव्यांग प्रमाणपत्र एवं रोजगार केद्रों में पंजीकरण से जुड़ी सभी सेवाओं को शामिल किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लांच की गई (edistrict.up.nic.in) एकमात्र ऐसी वेबसाइट है, जिसमें सभी केंद्र पंचायत के परियोजना सामिल हैं। नीचे दी गई सारणी से आप e District up पोर्टल से जुड़े सभी सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं –
राजस्व विभाग | • जाति प्रमाणपत्र • आय प्रमाणपत्र • निवास प्रमाणपत्र • हैसियत प्रमाण पत्र • खतौनी की नकल • दैनिक राजस्व वाद तालिका • राजस्व वाद – न्यायालय आदेश प्रति • राजस्व वाद – वाद विवरण |
पंचायती राज विभाग | कुटुंब रजिस्टर की नकल के लिए आवेदन |
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग | दिव्यांग प्रमाणपत्र और कोविड टीकाकरण पंजीकरण |
गृह विभाग | लाउड स्पीकर/लोक सम्बोधन प्रणाली/ध्वनि विस्तारक यंत्र के प्रयोग की अनुमति विस्फोटक– विनिर्माण लाइसेंस, भंडारण लाइसेंस, परिवहन (ट्रांसपोर्ट) लाइसेंस, भंडारण एवं विक्रय लाइसेंस आतिशबाज़ी – विनिर्माण लाइसेंस, भंडारण लाइसेंस, परिवहन (ट्रांसपोर्ट) लाइसेंस, भंडारण एवं विक्रय लाइसेंस |
समाज कल्याण विभाग | • छात्रवृत्ति के लिए आवेदन (सामान्य और अनु.जाति/जनजाति) • शादी और बीमारी अनुदान के लिए आवेदन • अत्याचारों के बारे में शिकायत के लिए आवेदन |
महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग | • दहेज प्रथा से पीडित महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता। • दहेज प्रथा से पीडित महिलाओं के लिए कानूनी सहायता। • विधवा बेसहारा महिलाओं की बेटी की शादी के लिए अनुदान योजना। • दंपति पुरस्कार विधवा विवाह को बढ़ावा देने की योजना। |
दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग | • दिव्यांग व्यक्ति द्वारा पुनर्वास हेतु ऋण/अनुदान के लिए आवेदन • दिव्यांग व्यक्ति से विवाह करने पर अनुदान के लिए आवेदन • दिव्यांग व्यक्ति को कृत्रिम अंगों के लिए अनुदान |
कृषि विभाग | • मा० मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना • मा० मुख्यमंत्री खेत-खलिहान अग्निकाण्ड दुर्घटना सहायता योजना |
UP eDistrict पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया
यदि आप भी UP eDistrict पोर्टल पर अपना e-district registration करना चाहते है, तो ई-डिस्ट्रिक्ट रजिस्ट्रेशन से जुड़ी निम्न अभिक्रिया नीचे चरणबद्ध की गई हैं, जिसका अनुपालन करके इस पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।
1 | ई-डिस्ट्रक्ट पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन हेतु सबसे पहले आप इसके ऑफिसियल वेबसाइट (edistrict up gov in) जाना होगा। |
2 | E District का होम पेज खुलने पर आपको ऊपर दिए गए बार्डर पर सिटीजन लॉगिन यानी (ई साथी) के विकल्प पर क्लिक करना होगा। |
3 | ई साथी (E-Sathi) के विकल्प पर क्लिक करने के बाद, आपको राईट साइड में दिए गए नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण विकल्प पर क्लिक करें। |

4 | उसपर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा, इसमें जो भी जानकारी भरे उसे याद जरूर रखें। |
5 | जैसे आपको पंजीकरण हेतु नाम, जन्मतिथि, आवासीय पता, मोबाईल नम्बर, ईमेल आईडी, और सुरक्षा कोड भरना होगा। |
6 | यदि आप ऑनलाइन पंजीकरण से जुड़ी सभी जानकारी सही-सही दर्ज कर दिए हैं, तो अंत में सुरक्षित करें पर क्लिक करें। |
6 | इस प्रकार आप से edistrict up gov in पोर्टल पर लॉगिन कर सकते है, जिसमें आपको यूजर का नाम, पासवर्ड, कैप्चा कोड भरकर ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं। |
eDistrict UP Login | ई डिस्ट्रिक्ट UP Login
यदि आप UP eDistrict पोर्टल पर लॉगिन करना चाहते है, जिससे कि आप अपने प्रमाणपत्र की स्तिथि व अन्य प्रमाणपत्रों की जांच कर सकें। तो आपको eDistrict UP Login करने के लिए आपको ई डिस्ट्रिक्ट लॉगिन विकल्प पर जाना होगा, और पेज खुलने के बाद आपको वहां उपयोगकर्ता का नाम, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। जैसा कि नीचे उपयुक्त चित्र में प्रदर्शित हैं –

UP e District Citizen Login की प्रक्रिया
यदि आप ई डिस्ट्रिक्ट सिटीजन पोर्टल पर लॉगिन करना चाहते हैं, तो निम्न प्रक्रिया नीचे बताई गई हैं –
- सबसे पहले आप ई डिस्ट्रिक्ट के ऑफिसियल वेबसाइट https://edistrict.up.gov.in/ पर विजिट करें।
- उसके बाद आपको ऊपर दिए गए सिटीजन लॉगिन (ई साथी) विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- एक नया पेज खुलने के बाद उससे जुड़ी जैसे- उपयोगकर्ता का नाम, पासवर्ड/ओ.टी.पी. तथा कैप्चा कोड भरना होगा।
- सभी जानकारी को भरने के पश्चात सबमिट पर क्लिक करें, तुरंत आप सिटीजन सिटीजन लॉगिन (ई साथी) पोर्टल पर लॉगिन हो जाएंगे।
eDistrict UP प्रमाणपत्र का सत्यापन/आवेंदन की स्तिथि
ई-डिस्ट्रिक्ट यूपी प्रमाणपत्र सत्यापन व आवेंदन के लिए विशेष रूप से नीचे क्रमबद्ध किया गया हैं –
1 | ई डिस्ट्रिक्ट से जुड़े प्रमाणपत्र सत्यापन या आवेंदन करने के लिए सबसे पहले e District UP की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें। |
2 | अब आप “प्रमाणपत्र सत्यापन/आवेंदन” लिंक पर क्लिक करें। |
3 | नया पेज खुलने के बाद आपके सामने दो विकल्प आएगा, पहला “प्रमाणपत्र का सत्यापन तथा दूसरा “आवेंदन की स्तिथि” इनमें किसी एक विकल्प पर क्लिक करें। |
4 | पहला ‘eDistrict UP Certificate Verification‘ करने के लिए एप्लिकेशन नम्बर या सर्टिफिकेट आईडी भरकर अपने प्रमाणपत्र का पूर्ण रूप से सत्यापन कर सकते है। |
5 | दूसरा ‘eDistrict UP Check Application Status‘ की स्थिति की जानकारी के लिए केवल एप्लिकेशन नम्बर को भरकर अपने आवेंदन की स्थिति का पता लगा सकते हैं। |
6 | उपरोक्त क्रमबद्ध चरणों का पालन करके आप अपने प्रमाणपत्र का सत्यापन और आवेंदन की स्थिति की जांच आसानी से कर सकते हैं। |
e District UP हेल्पलाइन नंबर
संपर्क | 0522-2304706 |
ईमेल एड्रेस | ceghelpdesk@gmail.com |
कार्यालय का पता | CeG, 1st Floor UPTRON Building, Near Gomti Barrage, Gomti Nagar, Lucknow 226010 |
FAQs – e District UP पोर्टल से जुड़े सवाल
उत्तर प्रदेश में किसी का भी आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र बनाने के लिए आधिकारिक पोर्टल e District UP पर विजिट करें, या नज़दीकी जनसेवा केन्द्र (CSC) सेंटर पर सम्पर्क करें।
ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाए और विकल्पों के अनुसार सभी जानकारी सही-सही भरें।
ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर आपने प्रमाणपत्र की स्थिति चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट E District UP पोर्टल पर जाए, और eDistrict UP Check Application Status पर क्लिक करके एप्लिकेशन नम्बर को भरकर आवेंदन की स्थिति चेक कर सकते हैं।